Saturday, October 17, 2026
Home Crime अध्यापक की हत्या कर शव खाई में फेंका, देर से पहुंची पुलिस...

अध्यापक की हत्या कर शव खाई में फेंका, देर से पहुंची पुलिस को करना पड़ा लोगों के रोष का सामना

बैजनाथ (द स्टैलर न्यूज़)। बैजनाथ से 8 किलोमीटर दूर गांव संसाल के एक 24 वर्षिय शिक्षक की हत्या कर शव खाई में फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जब गांव निवासियों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन देरी से पहुंची पुलिस को गांव निवासियों के गुस्से का सामना करना पड़ा तथा लोगों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। ए.एस.पी. दिनेश शर्मा का मामले की पुष्टि करते हुए कहना है कि पुलिस ने अध्यापक के 2 दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है तथा जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

Advertisements

जानकारी अनुसार गांव संसाल निवासी 24 वर्षिय अध्यापक सतीष कुमार पुत्र दौलत राम की किसी ने हत्या कर शव गांव से कुछ ही दूर खाई में फेंक दिया था। घटना देर रात की बताई जा रही है। गांव वालों ने शव देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लेकिन, सूचना के 3 घंटे बाद जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उन्हें लोगों को गुस्से का सामना करना पड़ा।

लोगों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही ए.एस.पी. दिनेश कुमार के अलावा पालमपुर से डी.एस.पी. अमित शर्मा, बैजनाथ से डी.एस.पी. पूर्ण चंद ठकराल ने घटना स्थल का दौरा किया तथा धर्मशाला से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here