पी.डी.आर्य स्कूल की छात्राओं ने श्लोकाच्चारण प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। एस.बी.ए.सी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल बजवाड़ा में गीता जयन्ती के उपलक्ष्य में श्लोकाच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर पी.डी. आर्य महिला सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने भी प्रिंसिपल टिमाटनी आहलुवालिया की अगुवाई में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आर्य स्कूल की प्राची ने जूनियर ग्रुप में प्रथम व निकिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

Advertisements

प्रिंसिपल टिमाटनी आहलुवालिया ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक कार्यों में भी योगदान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर है जहां बच्चों को ज्ञान के साथ एकता, ईमानदारी व सच्चाई का पाठ पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि उनके स्कूल की जूनियर ग्रुप की छात्राओं द्वारा धार्मिक प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया गया है। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here