विधायक गिलजियां ने राष्ट्रीय मैडल विजेता खिलाडिय़ों का किया सम्मान

टांडा -उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। वैद क्रॉसफिट मार्शल आर्ट क्लब व अहियापुर यूथ क्लब की ओर से करवाए गए इस सम्मान समागम दौरान राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मैडल जीतने वाले टांडा के मेधावी खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने सम्मानित किया। क्लब सरपरस्त गगन वैद के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान लुधियाना तथा संगरूर में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में मैडल जीतने वाले इन मेधावी खिलाडीओं का वैद क्रॉसफिट क्लब तथा टांडा यूनाइटेड स्पोट्र्स क्लब की ओर से भव्य स्वागत किया गया तथा एक विजेता रैली के रूप में ढोल नगाड़ों के साथ नगर के विभिन्न हिस्सों में सम्मान।

Advertisements

विजेता रैली के बाद आयोजित सम्मान समागम दौरान राष्ट्रीय खेलों में किक बॉकसिंग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले थी सुशांत, सिल्वर मैडल हासिल करने वाली दीक्षा तथा वूशू में कांस्य पदक हासिल करने वाले कुलवीर सिंह तथा वैद क्रॉसफिट के कोच पुशविंदर गोल्डी को मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार संगत सिंह गिलजीआं ने सम्मानित करते हुए सख़्त मेहनत तथा लगन के साथ और भी ऊंचे मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरणा दी।

पार्षद गुरसेवक मार्शल, पुशविंदर गोल्डी, आशू वैद, यशपाल भाटिया, मोहिन वैद, बलराम पुरी, सुभाष चंदर बावा, राजिंदर बावा, आरती , ममता शर्मा, संजीव कुमार, प्रदीप विरली, तुषार शर्मा, लोकेश वशिष्ट, चेतन सोंधी, ब्रिज शर्मा, वरिंदर पुंज, मनदीप सिंह मोनू, सुखवीर सिंह, अनिल पिंका व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here