सद्भाव, शांति, प्रेम व दया का संदेश देता है क्रिसमस का त्यौहार: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा। क्रिसमस का त्यौहारा सद्भाव, प्रेम व आशा का प्रतीक है। क्रिसमस का यह बड़ा दिन प्रभु यीशू मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। प्रभु यीशू मसीह का शांति, प्यार व दया का संदेश दुनिया भर के लोगों को एकता की राह दिखाता है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने सी.एन.आई. चर्च ग्रीन व्यू पार्क में क्रिसमय पर आयोजित समारोह में रखे। इसके बाद उन्होंने मोना मेमोरियल चर्च सिविल लाइन, मोहल्ला भगत नगर में पास्टर तेजपाल के निवास स्थान व अंबेदकर वेलफेयर सोसायटी वसंत विहार स्कीम नंबर 10 में क्रिसमय पर आयोजित समारोह में जाकर खुशियां साझा की व बच्चों को उपहार बांटे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिवस हमें लोगों को क्षमा करना सिखाता है, इस लिए आज के दिन हम सब अपने मन मुटाव दूर कर लोगों को क्षमा करें क्योंकि प्रभु यीशू ने हमें यही संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने आए लोगों को प्रभु यशू मसीह के आर्दश पर चलने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चर्च की हर जरु रत को पूरा किया जाएगा और किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने चर्च प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों को कहा कि वे जरु रत पडऩे पर कभी भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले प्रार्थना की गई।

इस दौरान सहायक कमिश्नर कर व आबकारी अवतार सिंह कंग, जिला लोक संपर्क अधिकारी हाकम थापर, क्रिश्चयन नेशनल फ्रंट व मसीही एकता संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लारेंस चौधरी, पार्षद सुरिंदर पाल सिद्धू, पार्षद रंजीता चौधरी, पार्षद ब्रहमशंकर जिंपा,पास्टर तेजपाल, पास्टर पटेल कल्याण, पास्टर संजय रंगा, देवेंद्र प्रताप, संजीव गिल, डा. निलसन रंगा, मिस लीली रंगा, डा. सौरभ असीम रंगा, मिस डैलोरस रंगा, सुनील रंगा, शुभम रंगा, मिस रिया गिल, शुभम गिल, अनुराग सूद, मौलवी मनन शेख, अमित कुमार, केनिथ बेंजीमिन, उर्मिल, सरला, स्माइल, रवि कुमार बबलू, डा. नरिंदर चौधरी, प्रेम काहलों, हरबंस कमल, गुरमेल सिंह सहोता, जसविंदर सिंह, परम लाल सिंह, साहिल कंग, मोहन सिंह सैनी, विजय मोहन, कमल खोसला, विक्रम चौधरी, सूरज मेहता, मनमोहन सिंह कपूर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here