Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur अपने हलके के विकास व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए...

अपने हलके के विकास व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर: डा. राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। हलका चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार बीते दिनों गांव चब्बेवाल में विभिन्न प्रोग्रामों में शामिल हुए। अपने नम्र व्यवहार के मालिक डा. राज को अपनी हलीमी के लिए सभी से काफी प्रशंसा मिलती है। अपने हलका वासियों द्वारा किसी भी पब्लिक या पर्सनल प्रोग्राम में बुलाए जाने पर वह उसमें सम्मिलित होने का पूरा प्रसाय करते हैं। चब्बेवाल गांव में ही उन्होंने पिछले सप्ताह में शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामैंट में मुख्यमेहमान के तौर पर हिस्सा लिया तथा पुरस्कार वितरित किए, एक गरीब किसान दिलबाग सिंह की पुत्री के विवाह की खुशी में शामिल हुए तथा संधू परिवार विंयत राम के घर सपुत्र के जन्मदिन पर उनके साथ खुशियां सांझी की।

Advertisements

बुजुर्ग ज्ञान चंद से रिबन कटवाकर करवाया शिवमंदिर की सडक़ का उद्घाटन

डा. राज कुमार ने गांव चब्बेवाल से शिव मंदिर होते हुए भाईयां बाग को जाने वाली सडक़ का उद्घाटन ज्ञान चंद से रिबन कटवाकर किया। इस मौके पर डा. राज ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस सडक़ के पूर्ननिर्माण के साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी तथा भाईयांबाग के निवासियों को भी सहूलत होगी। उन्होंने कहा कि पिछली पंचायत द्वारा सीवरेज की पाईप लाईन का काम पूरा कर दिया गया था, परंतु पंचायत द्वारा घरों की नालियों को सीवरेज की होंदों के साथ जोडऩे के लिए पाईपें डालने के काम में बहुत ही ढील इस्तेमाल की जा रही है। जबकि पाईपों के लिए भी सरकार पैसे दे रही है। इस देरी कारण ही चब्बेवाल गांव की कई गलियों-सडक़ों जिनके लिए ग्रांटें भी मंजूर हो चुकी हैं।

उनके निर्माण में देरी हो रही है तथा आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। डा. राज ने कहा कि वह अपने चब्बेवाल वासियों की परेशानी समझते हैं तथा उन्हें हल करना चाहते हैं तथा अपील की कि लोग अपनी पंचायत से पैंडिग काम जल्द पूरा करवाएं ताकि चब्बेवाल की सडक़ों का नवनिर्माण करवाया जा सके। इस मौके पर डा. राज ने लोगों को जानकारी दी कि लगभग 8 लाख की ग्रांट इसी सप्ताह पंचायत को मिल जाएगी। इसके अलावा डा. राज ने कहा कि उनके विधायकी कार्यकाल दौरान चब्बेवाल गांव के विभिन्न विकास कार्यों के 2 करोड़ 5 लाख रुपये की मंजूरी है जिसमें कुछ खर्चे जा चुके हैं तथा कुछ प्लान में हैं, जिसमें सीवरेज तथा ट्यूबवैल के नए बोर के लिए 61 लाख, किसानों के 17 लाख 98 हजार के कर्जे माफी, शमशान घाट, सरकारी स्कूल व स्पोटर्स क्लब को दी गई ग्रांट शामिल है।

सबसे जरूरी चब्बेवाल की सडक़ों के लिए 1 करोड़ 55 लाख की ग्रांट मंजूर हो चुकी है। जिसमें चब्बेवाल से लहली कलां, नौरंगाबाद चब्बेवाल से बजरावर, चब्बेवाल से बस स्टैंड, चब्बेवाल से पट्टी रोड, चब्बेवाल से शिव मंदिर-बागभाईयां बजरावर, चब्बेवाल से हरियां बेलां, गुरूद्वारा चब्बेवाल से चिखंड साहिब गुरूद्वारा आदि सडक़ें शामिल हैं। इस मौके पर डा. राज ने चब्बेवाल गांव को हमेशा अपनी पहल बताते हुए कहा कि इस गांव का विकास तथा गांव वासियों को हर बनती सहूलियत देना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मेरे नाम के साथ चब्बेवाल का नाम जुड़ा है तथा इस कारण चब्बेवाल मेरे लिए बहुत खास है। इस मौके पर मौजूद पूर्व सरपंच शिवरंजन रोमी ने डा. राज की इस दरियादिली तथा चब्बेवाल वासियों प्रति उनकी इस उच्च सोच के लिए उनकी प्रशंसा की। इस मौके पर ज्ञान चंद, एस.डी.ओ. राजीव देवगन, जिला परिषद गगन चाणथू, जगजीतपाल जग्गी, सुरजीत राम, दिलबाग सिंह, अनमोल दीप, जसविंदर सिंह, हरजिंदरपाल सिंह, अशोक सिंह आदि ने डा. राज का जोरदार स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here