
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। 6 जिलों के विभन्न स्कूलों के कला उत्सव प्रतियोगिता-22 का आयोजन 31 अक्टूबर को सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल शेरगढ़ किया जाएगा। इसमें सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों के साथ केंद्र सरकार के विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक के वैसे बच्चे शामिल होंगे जिन्हें कला के क्षेत्र में प्रतिभावान हैं। छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक विरासत एवं कला विविधता के प्रति जागरूकता विकसित करने के उदेश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी कला प्रतिभा के दम पर पुरस्कार पाने का मौका है। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी गुरशरण सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज वशिष्ठ ने संबंधित जिलों को को पत्र जारी कर 31 अक्टूबर भाग लेने के लिए कहा है। डीईओ ने कहा है कि विद्यालय स्तर पर चयिनत बच्चे जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में शामिल हुए थे ।प्रत्येक विधा से एक-एक छात्र-छात्रा टॉपर को जॉन स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिल रहा है ।

उसके बाद चयनित बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी कला का दम दिखाएंगे। जो कला प्रेमी बच्चे राज्य स्तर पर चयनित होंगे। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेंगे।डीईओ गुरशरण सिंह ने बताया कि बच्चे अपने हुनर व प्रस्तुति से राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएं। इसके लिए जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को संस्कृति विरासत व कलाओं से रूबरू कराने के लिए कला उत्सव प्रतियोगिता होगी। राज्य स्तर पर सफल बच्चे राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। इसके लिए हर विधा के टॉपर को मौका दिया जाएगा उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में इंजी. संजीव गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी (एलि. शि.) होशियारपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।होशियारपुर के उप जिला शिक्षा अधिकारी (से. शि. ) धीरज वशिष्ठ ने कहा कि जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तर पर कला उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रिंसिपल राजन अरोड़ा के अलावा सहायक नोडल अधिकारी कृष्ण गोपाल, रजनीश गुलियानी, अमित रमसा, जिला मीडिया समन्वयक समरजीत सिंह और योगेश्वर सलारिया उपस्थित थे।












