
मलेशिया/कोअलाम्लपुर। मौजूदा वल्र्ड चैम्पियन एवं दुनिया के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के केन्तो मोमोटा मलेशिया में हुए सडक़ हादसे दौरान घायल हो गए। मलेशिया मास्टर के फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को हराकर तथा जीत अपने नाम करके वह कोअलाम्लपुर एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में अचानक एक ट्रक से टकरा जाने से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में मोमोता सहित सवार 3 अन्य घायल हो गए।

जानकारी अनुसार दुर्घटना के समय मोमोता के साथ वैन में हॉकआई सिस्टम ऑपरेटर ब्रिटेन के विलियम थॉमस, जापान के असिस्टेंट कोच हिरयामा यू और फिजियोलॉजिस्ट मोरिमोतो अर्किफुकी मौजूद थे। जिन्हें नजदीकी अस्पात में जांच और इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इसकी जानकारी फायरब्रिगेड और बचाव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नोराजम खमीस ने दी।
इस संबंधी मलेशिया के युवा और खेल मंत्री सैयद सद्दीक ने घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया तथा कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। चारों की हालत स्थिर है। वहीं, मलेशिया बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव केनी गोह ची केओंग ने कहा कि मोमाता और उनकी टीम टोक्यो वापिस लौट रही थी। उन्होंने इंडोनेशियाई मास्टर्स से अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं, विलियम जकार्ता जा रहे थे। उन्होंने इस घटना के लिए संवेदवना प्रकट की तथआ उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
https://japantoday.com/category/sports/badminton-world-no.1-momota-injured-in-crash-in-malaysia-driver-killed












