स्वामी सर्वानंद गिरी सैंटर में लॉ विभाग ने करवाया कल्चरल नाइट आफ एैक्यिूट्स कार्यक्रम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब यूनिवर्सिटी क्षेत्रीय सैंटर स्वामी सर्वानंद गिरी बजबाड़ा होशियारपुर में लॉ विभाग द्वारा करवाए जा रहे कल्चरल नाइट आफ एैक्यिूट्स-2020 कार्यक्रम संपन्न हो गया। समागम के अंतिम दिन जसटिस एम.एस. चौहान पूर्व जज पंजाब व हरियाणा हाइकोर्ट ने मुख्यातिथि जबकि के.के. शर्मा सेवामुक्त पी.सी.एस. अधिकारी व हरमीटेज सैंटरलिस से तेजवीर संधू ने विशेष मेहमान के रूप शिरक्त की। तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न लॉ संस्थाओं की करीब 80 टीमों ने हिस्सा लिया।

Advertisements

टैलेंट हंट में स्वामी सर्वानंद गिरी ने हासिल किया पहला व दूसरा स्थान 

इस मौके मूट कोर्ट मुकाबलों में सिंबाइयोसिस ला स्कूल हैदराबाद की टीम ने पहला स्थान, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर (डिमड यू.बी. यूनिवर्सिटी ने दूसरा स्थान हासिल किया। यू.आई.एल.एम. से टीम की कुलाइंट काऊससिंग में पी.यू. चंडीगढ़ ने पहला स्थान व लवली प्रौफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। निर्णय लेखन प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (हरियाणा) के विद्यार्थी ने पहला, यू.आई.एल.एस. के एक अन्य विद्यार्थी ने दूसरा स्थान । भांगड़े में पंजाब यूनिवर्सिटी क्षेत्रीय सैंटर स्वामी सर्वानंद गिरी होशियारपुर के विद्यार्थी ने पहला, रिदमक भांगड़ा अकादमी चंडीगढ़ ने दूसरा। फैशन शो में डी.ए.वी. कालेज चंडीगढ़ की टीम ने पहला व पंजाब यूनिवर्सिटी क्षेत्रीय सैंटर स्वामी सर्वानंद गिरी होशियारपुर की टीम ने दूसरा।

टैलेंट हंट में पंजाब यूनिवर्सिटी क्षेत्रीय सैंटर स्वामी सर्वानंद गिरी होशियारपुर ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। क्विज मुकाबलों में एस.डी.डी.लुधियाना के सरकारी कालेज ने पहला व एच.एम.वी. जालंधर ने उपविजेता का खिताब जीता। डिप्लोमोटिक सविंगज में पी.यू.आर.सी. लुधियाना ने पहला, सेंट सोल्जर कालेज जालंधर ने दूसरा स्थान। नुक्कड़ नाटक में पंजाब यूनिवर्सिटी क्षेत्रीय सैंटर स्वामी सर्वानंद गिरी होशियारपुर व पी.यू.आर.सी. लुधियाना ने दूसरा। माक पंजाब विधानसभा में पंजाब यूनिवर्सिटी क्षेत्रीय सैंटर स्वामी सर्वानंद गिरी होशियारपुर ने पहला व यू.आई.एल.एस. चंडीगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इस मौके जसटिस एम.एस. चौहान ने विद्यार्थियों को लॉ की बरीकियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए ऐसे मुकाबले करवाना बेहद जरूरी है। इस मौके के.के. शर्मा ने कहा कि ला एक बढिय़ा पेशा है। तथा विद्यार्थियों को इसके प्रति पूरी तरह समर्पित होना चाहिए। इस मौके क्षेत्रीय सैंटर के डायरैक्टर प्रो. एच.एस. बैंस ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समूह स्टाफ व विद्यार्थियों सहित मु यातिथि व गणमान्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन स्टार नाइट में गायक अमृत मान ने अपना कार्यक्रम पेश किया। इस मौके विभिन्न यूनिवर्सिटीयों के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here