महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी में 12 को होंगे “हॉकी विंग” के ट्रायल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला खेल अधिकारी के निर्देशों पर हॉकी कोच रणजीत सिंह राणा की अगुवाई में हॉकी विंग के ट्रायल करवाए जाएंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए रणजीत सिंह राणा ने बताया कि महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी रेलवे मंडी ग्राउंड होशियारपुर में बच्चों के विंग के ट्रायल 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे करवाए जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यह ट्रायल अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के खिलाडिय़ों (लडक़े-लड़कियों) के होंगे। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की कि समय पर खेल ग्राउंड में पहुंचकर ट्रायल में भाग लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here