जीवन भर कष्ट उठाता है मर्यादा का त्याग करने वाला: स्वामी केशब दत्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर की तरफ से करवाए जा रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन मुख्य यजमान अनिल अग्रवाल व सीता अग्रवाल व अन्य यजमानों ने यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने कहा कि यज्ञ परमात्मा तक पहुंचने का सोपान है। उसका सानिध्य पाने का माध्यम है। यज्ञ में प्रकट अग्नि साक्षात भगवान है। इसलिए यज्ञ में अग्नि को प्रज्ज्वलित करने के लिए तथा इसे बनाए रखने के लिए यज्ञ सामग्री का भी विशेष स्थान है। यह सामग्री न केवल भगवान के भोजन का हिस्सा बनती है बल्कि इस से उठने वाला धुआं वायुमंडल को शुद्ध करता है।

Advertisements


श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन स्वामी केशब दत्त शास्त्री जी आगरा वालों ने कथा को आगे बढ़ाते हुए भगवान शिव और महारानी सती की कथा करते हुए भक्ति की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सत्य धर्म का पालन करना चाहिए। यथार्थ को जानना चाहिए। जिसने भी जीवन में मर्यादा को त्यागा है उसको जीवन भर महारानी सती के जैसा कष्ट उठाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र के माध्यम से भक्ति की शक्ति का श्रवण करवाते हुए भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान की कृपामृत रसपान करवाया। उन्होंने भजन धन्य है संत पुरुषों का संग, बदल देता है जीवन का ढंग के माध्यम से भक्ति की शक्ति समझाई।

इस अवसर पर प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, संजीव अरोड़ा, नील कमल, दविंदर वालिया गुरु जी, राजिंदर मोदगिल, अशोक कुमार, विकास अग्रवाल, धरमेंद्र शर्मा, शोभन सिंह, वृज बिहारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here