
टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। संत प्रेम सिंह वैल्फेयर सोसायटी नत्थूपुर डुमाना, इब्राहीमपुर की ओर से वार्षिक कीर्तन दरबार 14 मार्च को करवाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रबंधक सेवादारों ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वां प्रकाश पर्व तथा होला मोहल्ला तीसरी केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब जी को समर्पित यह कीर्तन दरबार फोकल प्वॉइंट नत्थूपुर में करवाया जाएगा।

इस दिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में सजाए जाने वाले इस धार्मिक दीवान में बाबा बंता सिंह, मीरी-पीरी खालसा जत्था जगाधरी, श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह तथा इंटरनैशनल ढाडी जत्था तरसेम सिंह मोरांवाली संगत को गुरुवाणी कीर्तन से निहाल करेंगे तथा सिख कौम के गौरवमई इतिहास के साथ जोड़ेंगे।












