इंटक के राष्ट्रीय सचिव जगत राम 15 मार्च को करेंगे इलाके का दौरा

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने बताया कि 15 मार्च दिन रविवार को कामरेड जगत राम इंटक के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार गगरेट हलके का दौरा करेंगे जिनके स्वागत के लिए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरे को कामयाब करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।

Advertisements

इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया जाएगा जिसमें गगरेट क्षेत्र के साथ-साथ जिला ऊना के भी इंटक के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित होंगे उन्होंने बताया कि गगरेट क्षेत्र के कुछ उद्योगों की मनमर्जी और औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में कामगारों की दुर्दशा को देखते हुए यह दौरा रखा गया है। इस दौरान गगरेट इंटक ब्लॉक का भी पुन: गठन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है इस इस दौरे को कामयाब करने के लिए सभी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here