मध्य प्रदेश जैसा होगा पंजाब का भी हश्र: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने जारी प्रेस नोट द्वारा कहा की कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं और पुरे देश में पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की कार्यशैली एवं लिडरशिप को नाकार दिया है। कांग्रेसी सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयानों से यह साबित होता है कि पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप में आपस में कितना आक्रोश है।

Advertisements

जहां पार्टी के कार्यकर्ताओ और सीनियर नेताओं को ही अपनी लीडरशिप पर विश्वास नहीं रहा वहज आम जनता उन पर क्या विश्वास करेगी। प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कहा गया कि अगर कैप्टन सरकार ने अपनी कारगुजारी को नहीं संभाला तो यहां पर भी मध्य प्रदेश वाले हालात होंगे।

जिससे साबित होता है कि आज आम जनता तो क्या कांग्रेस पार्टी भी अपने नेतृत्व एवं पार्टी की कार्यशैली से खुश नहीं है। आम जनता तो कांग्रेस को नकार ही चुकी है अब कोंग्रेसी नेताओ ने भी पार्टी को घटिया कार्यशैली के चलते नकारना शुरू कर दिया है जल्द ही पंजाब में भी कांग्रेस का हश्र मध्य प्रदेश जैसे होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here