सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया दौरान हुआ हंगामा, चुनाव रद्द

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। सांगठनिक चुनाव को लेकर आपसी सहमति के आभाव में हुई नोकझोंक के कारण राजद जिलाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से चुनाव रद्द कर दिया है। बता दें कि नारेपुर बैंक बाजार स्थित पार्टी कार्यकाल में सोमवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। चुनाव प्रवेक्षक की भुमिका निभा रहे जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दो नामों क्रमश: सुनील कुमार यादव एवं उदय कांत चौधरी का प्रस्ताव रखा गया।

Advertisements

*विवादित स्थित के कारण अपने विवेक से करेंगे मनोनीत*

जबकि वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव सहनी खुद को उपेक्षित देख बिफर पड़े। साथ ही उन्होंने पंचायत अध्यक्षों की कम उपस्थिति करार देते हुए सभी पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति में ही चुनाव कार्य सम्पन्न कराने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। बवाल को बढते देख जिलाध्यक्ष ने चुनाव रद्द कर दिया। मौके पर वरिष्ठ नेता श्याम प्रसाद दास, जिला महासचिव अरूण यादव, उमेश यादव, संजय यादव, रामजी महतो, रविनंदन सिंह सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विवादित स्थिति के कारण जिलाध्यक्ष को अधिकृत किया कि अपने विवेक से प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने का प्रतिवेदन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here