मीनू सेठी ने वार्ड में कोरोना के विरुद्ध शुरू किया जागरूकता अभियान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना वायरस की चपेट में जहां विश्व के बहुत से देश आ चुके हैं वहीं भारत भी इस वायरस से अछूता नहीं रहा है। समय की मांग है कि आम जनता को इस महामारी की खिलाफ जागरुक किया जाए और इससे बचाव के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं। ये विचार भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद मीनू सेठी ने वार्ड में जागरूकता अभियान के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस वायरस का मैडिकल साइयन्स में अभी कोई प्रभावी दवाई नहीं मिल पायी है। इस लिए इससे बचाव ही सबसे बड़ा कदम है।

Advertisements

इसके लिए एक प्रभावी योजना बनाने की ज़रूरत है। सबसे पहले हमें हाथ मिलाने की जगह नमस्ते का प्रयोग करना चाहिए। किसी भी सतह पर हाथ लगाने से बचना चाहिए। भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना चाहिए। खांसी करने वाले और छींक मारने वाले से दूरी बना कर रखनी चाहिए। बाहर से घर आकर ऐंटिसेप्टिक साबुन से हाथ धोने चाहिए। नियमित अंतराल पर हाथों को सेनिटाईजर से साफ करना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने जानकारी प्रदान करने वाला एक स्टिकर भी जारी किया। इस स्टिकर में कोरोना वायरस से बचाव की पूरी जानकारी दी गई है। पार्षद ने इसके साथ होर्डिंग भी तैयार करवाए हैं। जिनमें स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारी सांझा की गई है। ये होर्डिंग फतेहगढ़ चुंगी और शिव मंदिर चौक में लगाए गए हैं। वार्ड वसियों ने पार्षद की इस पहल के लिए उनका दिल से धन्यवाद किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here