Sunday, October 25, 2026
Home Crime मोटरसाइकिल पर गलत नंबर लगाकर घूमने वाला गुरदीप उर्फ बिल्ला काबू

मोटरसाइकिल पर गलत नंबर लगाकर घूमने वाला गुरदीप उर्फ बिल्ला काबू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। कोरोना वायरस के संबंध में लगाए गए नाकों दौरान ए.एस.आई. दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी सहित गौंसपुर नहर के पुल पर मौजूद थे। इसी बीच गांव कोटला गौंसपुर की तरफ से आ रहे एक युवक जोकि पुलिस को देखकर मुडऩे लगा को साथियों की मदद से काबू किया। इस दौरान शक के आधार पर युवक तथा उसके मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई।

Advertisements

जिसपर मोटरसाइकिल संबंधी कुछ जानकारी हासिल नहीं हुई लेकिन उसपर लगा हुआ नंबर गलत पाया गया। पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल पर गलत नंबर लगाने के आरोप में उक्त युवक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कोटला गौंसपुर थाना सदर के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here