देश के महानायक थे बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेदकर: अविनाश खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेदकर जी के 129वें जन्म दिवस के उपलक्षय में उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उन्हें देश का महानायक बताया।

Advertisements

-संविधान की संरचना कर देश की एकता व अखण्डता में दिया अहम योगदान, किए श्रद्घासुमन अर्पित

श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि बाबा साहिब के जन्म दिवस पर श्री खन्ना ने कोरोना आपदा के कारण सरकारी हिदायतों का पालन करते हुए अपने निवास पर बाबा साहिब को पुष्प अर्पित किए। खन्ना ने कहा कि भारत माता के इस सपूत का देश हमेशा आभारी रहेगा। उन्होंने कहा बाबा साहिब ने संविधान की संरचना कर देश की एकता और अखण्डता में अहम योगदान दिया है।

बाबा साहिब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम देश सामाजिक ढांचे को और मजबूत कर सकते हैं। खन्ना ने कहा कि आज भारत विश्व में सबसे बडे लोकतंत्र होने का मान हासिल है यह बाबा साहिब की ही देन है। इस मौके सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए श्री खन्ना सहित उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना, बेटे पियूष खन्ना, भाजपा कार्यकर्ताओं डा. रमन घई, मनोज शर्मा, एडवेकेट नवजिंद सिंह बेदी, एडवोकेट डी.एस. बागी ने भी बाबा साहिब के जन्म दिवस पर उन्हें अपने श्रद्घा सुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here