Thursday, October 22, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने नर्सिंग पेशे को किया सलाम

सेंट सोल्जर के छात्रों ने नर्सिंग पेशे को किया सलाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन के नर्सिंग के छात्रों की ओर से अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने पेंटिंग बनाकर नर्सिंग के पेशे को सलाम करते हुए खुद पर गर्व महसूस किया कि वह इस पेशे से जुड़े हुए है ओर उन्हें भी समाज सेवा का मौका मिला है। प्रिंसिपल नीरज सेठी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के इस वर्ष का थीम ‘नर्सिंग द वल्र्ड टू हेल्थ’ है, जो दुनिया के लोगों के लिए नर्सों के सही मूल्य पर केंद्रित है।

Advertisements

यह दिन प्रत्येक वर्ष आमतौर पर 12 मई को आयोजित किया जाता है, जो फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म की वर्षगांठ का भी प्रतीक है। प्रिंसिपल सेठी ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट आ चुका है। लोग डरे हुए है ओर घरों में बंद है। ऐसे में नर्सिंग के पेशे से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह आगे आएं ओर लोगों को इस वायरस से बचने के लिए जागरूक करे ओर पीडि़त लोगों के इलाज के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ाएं। उन्होंने ने नर्सिंग के छात्रों को नाइटिंगेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए लोगों की सेवा के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here