10वीं परीक्षा परिणाम: लुधियाना की नेहा ने किया प्रदेश में टॉप, स्पोटर्स कैटागिरी में नंदनी, रीतिका व नीरज ने बाजी मारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित किए गए 10वीं परीक्षा परिणाम में लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र मैमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, शिमला पुरी की नेहा वर्मा पुत्री पवन कुमार वर्मा ने 647/650 (99.54 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

Advertisements

इसी प्रकार स्पोटर्स कैटागिरी में बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल, नंगल कोटली मंडी, गुरदासपुर की छात्रा नंदनी महाजन पुत्री राज कुमार महाजन तथा बी.सी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल एच.एम. 150, जमालपुर कालोनी, फोकल प्वाइंट लुधियाना ने ने 650/650 (100 प्रतिशत) अंक व तेजा सिंह स्वतंत्र मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमला पुरी, लुधियाना के नीरज यादव पुत्र शिव नंदन यादव ने भी 650/650 (100 प्रतिशत) अंक हासिल करके प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है

इसी प्रकार शैक्षणिक कैटागिरी में रोबिन मॉडल सीनियर सेकैंडरी स्कूल, जनता नगर, धूरी, संगरुर की हरलीन कौर पुत्री मोहन सिंह ने 645/650 (99.23) अंक, आर.एस. माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर, लुधियाना की अंकिता सचदेवा पुत्री पवन कुमार सचदेवा ने 645/650 (99.23) तथा बी.सी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एच.एम. 150, जमालपुर कालोनी, फोकल प्वाइंट लुधियाना ने 645/650 (99.23) अंक प्राप्त करके प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

स्पोटर्स कैटागिरी में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खमाणो, फतेहगढ़ साहिब की जसलीन कौर पुत्री रविंदर सिंह ने 646/650 (99.38 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके दूसरा हासिल किया।

शैक्षणिक कैटागिरी में बी.सी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एच.एम. 150, जमालपुर कोलानी, फोकल प्वाइंट लुधियाना के अभिज्ञान कुमार पुत्र मृत्युंजय कुमार, श्री गुरु हरिगोबिंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैदो नंगल, अमृतसर की खुशप्रीत कौर पुत्री गुरसेवक सिंह, ननकाना साहिब माडल हाई स्कूल, जनता नगर, लुधियाना की अनीषा चोपड़ा पुत्री पवन कुमार चोपड़ा, डा. आशा नंद आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राहों रोड़, एस.ए.एस. नगर की जिया नंदा पुत्री पंकज नंदा, शहीद बीबी सुंदरी पब्लिक स्कूल कहनूवाल, गुरदासपुर की दमनप्रीत कौर पुत्री सरबजीत सिंह, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुलाबगढ़ बठिंडा की जश्नप्रीत कौर पुत्री वरिंदर सिंह तथा सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिलर गंज, ढोलेवाल, लुधियाना की सोनी कौर पुत्री बलविंदर सिंह ने 644/650 (99.08 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार स्पोटर्स कैटागिरी में तेजा सिंह स्वतंत्र मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमलापुरी लुधियाना की कमलप्रीत कौर पुत्री हरनेक सिंह ने 645/650 (99.23 प्रतिशत) अंक एवं बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल, नंगल कोटली मंडी, गुरदासपुर की राबिया पुत्री नरेश कुमार ने 645/650 (99.230 प्रतिशत) अंक प्राप्त करके प्रदेश में तीसरा स्थान पाने में सफलता हासिल की और अपने परिवार, स्कूल तथा अध्यापकों का नाम रोशन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here