Tuesday, October 13, 2026
Home International अमेरिका पुलिस ने राघव को दिया जन्मदिन का सरप्राइज़, नहीं रहा खुशी...

अमेरिका पुलिस ने राघव को दिया जन्मदिन का सरप्राइज़, नहीं रहा खुशी का ठिकाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 37 के पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर व तृप्ता धीर के दौत्रे राघव वैद जोकि अमेरिका में रहता है को अमेरिका पुलिस ने जन्मदिन का सरप्राइज़ दिया। पुलिस द्वारा दिए गए सरप्राइज़ को पाकर राघव ही नहीं बल्कि पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समाया। दादा अशोक वैद, दादी राधा रानी, पिता प्रवेश वैद व माता रजनी वैद के अलावा अन्य पारिवारिक सदस्यों सचिन मिंटा वैद, पूजा रानी आदि ने पुलिस का धन्यवाद किया। कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में चल रहे लॉक डाउन के दौरान पुलिस को राघव के जन्मदिन की सूचना मिली थी तथा बच्चे का हौंसला बढ़ाने व उसे जन्मदिन की खुशी देने पहुंची पुलिस ने उसे बधाई दी, जिसे पाकर राघव की खुशी दोगुणा हो गई।

Advertisements

पुलिस द्वारा किए गए प्रयास की सभी ने सराहना की। पूरे विश्व के साथ-साथ भारत में भी लॉक डाउन का खासा असर देखने को मिल रहा है तथा ऐसे समय में समस्त देशों की पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। भारत में भी सूचना मिलने पर पुलिस विभाग द्वारा कर्मियों को विशेष तौर से भेजकर बच्चों के जन्मदिन की खुशी को सांझा किया जा रहा है तथा अमेरिका में भी बच्चों को खुशी देने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास काफी सराहनीय हैं और हर कोई इसका स्वागत कर रहा है। गौरतलब है कि राघव व उनका पूरा परिवार अमेरिका के वॉस्टन में रहता है व 11 मई को उसका जन्मदिन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here