Wednesday, October 28, 2026
Home Latest कांग्रेसी नेता महामारी संकट में लोगों को गुमराह करना बंद करें: तीक्ष्ण...

कांग्रेसी नेता महामारी संकट में लोगों को गुमराह करना बंद करें: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला अध्य्क्ष विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया, अशोक कुमार शोकि, रमेश ठाकुर, अश्वनी गैंद, अमरजीत सिंह लाडी आदि भाजपा नेताओं द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पंजाब कांग्रेस को कोरोना संकट में लोगों को गुमराह न करने की नसीहत दी है।

Advertisements

कांग्रेसी विधायक राजा वडि़ंग व झूठा प्रचार करने वाले कांग्रेसियों पर हो मामला दर्ज

जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा नेताओं ने कहा कि सर्वविधित है कि बाहरी राज्यों से आये प्रवासी मजदूरों की सकुशल घर वापसी करवाने के लिए जो ट्रेने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई है, उनके किराये के खर्चे पर 85 प्रतिशत केंद्र सरकार व 15 प्रतिशत राज्य सरकार वहन कर रही है, लेकिन खर्चे का भार कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर वहन कर रही है, ऐसी झूठी वाहवाही लूटने के चक्कर में लोगों को गुमराह करने का काम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया में अपना ब्यान दाग कर किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी जोश में आकर कांग्रेस के खाते से फंड देने की बजाए पंजाब सरकार के खाते से फंड देने की घोषणा कर दी।

इस बात के प्रमाण के बावजूद भी प्रवासी मजदूरों के प्रबंध का खर्चा दोनों सरकार उठा रही है।इसी तरह कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के चक्कर में गिदड़बाहा से कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने प्रवासी मजदूरों को ले जाने वाली ट्रेन में सोनिया गांधी द्वारा ट्रेन का खर्चा वहन करने वाले इश्तिहार बाँट कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है। ऐसा करके उन्होंने निम्न स्तर की घिनौनी हरकत की है। इसके बाद अब होशियारपुर में भी स्थानीय कांग्रेस नेताओं द्वारा भी शहर में होर्डिंग लगवा कर ओछी राजनीति की गई है।

इस होर्डिंगस में कांग्रेस नेतृतव का ऐसा गुणगान किया गया है, जैसे कि प्रवासी मजदूरों को घर वापिसी के लिए टिकटों का सारा खच्र्चा कांग्रेस पार्टी कर रही है, कोरोना बीमारी के समय इस तरह की ओछी राजनीति कर अपने उच्च नेताओं का झूठा महिमामंडन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रेन में ऐसे झूठे पर्चे बाँटकर लोगों को गुमराह करने और करफ्यू नियमों की अवहेलना करने वाले विधायक राजा वडि़ंग व अन्य साथियों पर अपराधिक मामला दर्ज हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here