Saturday, October 24, 2026
Home Politics टेंट हाउस, कैटरिंग और टैक्सी-टैम्पो बालों के खाते में सीधी आर्थिक सहायता...

टेंट हाउस, कैटरिंग और टैक्सी-टैम्पो बालों के खाते में सीधी आर्थिक सहायता डाले सरकार: संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के राज्य उपप्रधान एवं विधानसभा हलका होशियारपुर के इंचार्ज संदीप सैनी ने एक प्रेस बयान के द्वारा कहां की केंद्र एवं पंजाब सरकार टेंट हाउस कैटरिंग और टैक्सी-टैम्पो का काम करने वाले लोगों की पड़ताल करवा कर आर्थिक सहायता सीधी इनके बैंक खातों में डालें। क्योंकि, कोरोना महामारी के कारण सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान यह काम करने वालों का हुआ है और आगे भी होगा। क्योंकि सरकार की तरफ से विवाह शादियों पर ज्यादा लोगों के इक_े होने पर रोक इन छोटे-छोटे कारोबार करने वालों तो आर्थिक तौर पर कंगाल कर देगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि करोना महामारी का दौर जितना ज्यादा लंबा चलेगा उतना ही यह कारोबार पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे और इन कारोबारियों से जुड़े हजारों लाखों लोग भुखमरी का शिकार होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी दिल्ली सरकार की तरह टैक्सी-टैम्पो एवं अन्य छोटे-छोटे कारोबार करने वालों के खातों में सीधे 5-5 हजार रुपए महीना डाल कर इन कारोबारों को खत्म होने से बचाएं।

उन्होंने कहा कि टैक्सी-टैम्पो वालों की गाडिय़ों की इंश्योरेंस और बैंक लोन की किस्तों पर 6 महीनों के लिए पूर्ण तौर से रोक लगाई जाए। टैक्सी वालों के हर तरह के टैक्स पूर्ण तौर पर माफ किए जाएं और किसी भी तरह का जुर्माना ना बसूला जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here