एलायंस क्लब ग्रेटर ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन, समाजसेवी राजपाल कपूर को किया सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। यहां एलायंस क्लब ग्रेटर की तरफ से आदर्श नगर कालोनी, पिपलांवाला में ’सोशल डिस्टेंस्ंिाग पर पहली स्कूलिंग’ तथा परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला गवर्नर एैली. अशोक पुरी, वी.डी.जी.-1 एैली. सुमेश कुमार तथा एैली. संदीप कपूर के पिता राजपाल कपूर विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

’सोशल डिस्टेंस्ंिाग पर पहली स्कूलिंग’ सैमीनार तथा राशन वितरण कार्यक्रम के प्रोजक्ट चेअरमैन एैली. दीपक वर्मा तथा एैली. मनोज कुमारी थे। इस कार्यक्रम के आदर्श कालोनी के सुत्रधार कुलदीप सिंह थे। एलायंस क्लब के सिद्धांत सब को एक नजऱ से देखने को मानते हुए राजपाल कपूर के सहयोग से कलोनी के समूचे 60 घरों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर एैली. अशोक पुरी ने एैली. दीपक वर्मा, एैली. मनोज कुमारी, एैली. संदीप कपूर को साल 2019-2020 के बैच लगा कर सम्मानित करने के उपरांत बताया की समाज की आज की सबसे बड़ी जरुरत सोशल डिस्टेंस्ंिाग पर जागरुकता अभियान की है। उन्होंने आगे बताया की यह जागरूकता अभियान जहां तक सरकारों तथा एन.जी.ओ की तरफ से चलाया जा रहा है। वहीं हमें स्व: प्रभावित अनुशासन (सैल्फ इम्पोजड डिसिपलिन) के सिद्धांत के उपर चलना चाहिए तथा अपने आप को कोरोना जैसी बिमारी से बचने की ज़रुरत है। इस अवसर पर वी.डी.जी.-1 एैली. सुमेश कुमार ने बताया कि एलायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस की तरफ से ’सोशल डिस्टेंस्ंिाग पर पहली स्कूलिंग’ के ऊपर कार्यक्रम करेंगे जो आज की सबसे पहली जरुरत है।

कार्यक्रम के अंत में एलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर की तरफ से राजपाल कपूर को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया तथा एैली अशोक पुरी ने एैली. संदीप कपूर को एलायंस क्लब इंटरनैशनल के प्रैज़ीडेंट एैप्रीसिऐशन सर्टीफिकेट से सम्मानित किया। स्थानीय आदर्श कालोनी पिपलांवाला के समाज सेवी कुलदीप सिंह ने एलायंस क्लब तथा राजपाल कपूर की तरफ से कलोनी के समूचे 60 परिवारों को एक बरावर समझते हुए राशन वितरण तथा ’सोशल डिस्टेंस्ंिाग पर स्कूलिंग’ के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here