शिव सेना हिंद ने संकट की घड़ी में फर्ज निभाने वाले डा. एस.पी.सिंंह का किया सम्मान

दसूहा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। शिव सेना हिंद की ओर से कोरोना वायरस के चलते जहां पूरे पंजाब के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं आज से सबसे ज्यादा खतरा मोल लेकर चल रहें पंजाब के डाक्टर एस.पी.सिंह को भी दसूहा में शिव सेना हिंद के उत्तर भारत प्रभारी बंटी जोगी की ओर से सम्मानित किया गया। बंटी जोगी ने कहा की ऐसे ही सभी राज्यों में हमारी संस्था डाक्टरों को सम्मानित करेंगी तथा उनका मनोबल बढ़ाएगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि संसार में महामारी के चलते लोग अपनें घरों में बैठे थे तब हमारे पंजाब पुलिस के जवान व डाक्टरों ने अपनी जान जौखिम में डाल अपना फर्ज निभा रहे थे। बंटी जोगी ने कहा की कई डाक्टर और पुलिस कर्मचारी तो निष्ठा से अपनी ड्यूटी करते-करते खुद इस महामारी की चपेट में आ गए थे। शिव सेना हिंद उन बहादुर डाक्टर भाईयों को दिल से सलाम करती हैं ओर हमें इनका दिल से सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रधान अमित कुमार बल्लू, युवा प्रधान प्रथम जोगी, जोगी समाज पंजाब भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here