गाय को विस्फोटक पदार्थ खिलाना क्रूरता की निशानी: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केरल के मलप्पुरम में गर्भवती हथिनी की मौत के बाद अब हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में गाय को विस्फोटक पदार्थ खिलाने वाले मामले के खिलाफ जिला भाजपा ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर शिव सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय पठानिया, सुरेश भाटिया बिट्टू, कृष्ण अरोड़ा, अश्विनी गैंद, सतीश बावा, अशोक शोकी, अमरजीत सिंह लाडी आदि ने दोनों घटनाओं पर गहरा रोष जताया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ाी तीक्ष्ण सूद ने कहा कि केरल की घटना ने सबको अंदर तक झंझोर दिया था कि अब हिमाचल प्रदेश में गाय को घायल करने का मामला सामने आया है। यह दोनों घटनाएं क्रूरता की सभी हदें पार करने वाली है। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले हिंसक लोग सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकते।

Advertisements

ऐसी अमानवीय घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकारें उठाए कठोर कदम

पहले हथिनी और अब गाय को विस्फोटक पदार्थ खिलाना कोई बड़ी साजिशों की और संकेत करती है। जिसका समय रहते पर्दाफाश होना चाहिए। श्री सूद ने लोगों से इस मामले में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से लोगों की भावनाओं को समझते हुए कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि हिंदुओ की आस्था की प्रतीक गौ माता के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार कतई बर्दाश्त किया जाएगा। दोनों मामलों में संलिप्त आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि हिन्दू समाज के मान-बिंदुओं पर प्रहार व हिन्दू धर्म का उपहास उड़ाने का कथित प्रचलन बंद होना।

पूर्व मेयर शिव सूद ने कहा कि ऐसा घिनोना काम करने वाले को सज़ा मिलनी चाहिए और सभी सरकारों को अपने स्तर पर ऐसे अपराध रोकने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here