Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur गांव बस्सी कलां में नशाखोरी तथा इसके ईलाज सम्बन्धी लगाया गया जागरूकता...

गांव बस्सी कलां में नशाखोरी तथा इसके ईलाज सम्बन्धी लगाया गया जागरूकता सैमीनार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माननीय डिप्टी कमिशनर-कम-चेयरपर्सन कोमल मित्तल आई.ए.एस. तथा डा. हरबंस कौर डिप्टी मैडिकल कमिशनर-कम-मैंबर सचिव ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी होशियारपुर जी के आदेशानुसार गांव बस्सी कलां में नशाखोरी तथा इसके ईलाज सम्बन्धी जागरूकता सैमीनार करवाया गया। जिसमें प्रशांत आदिया काऊंसलर, ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र होशियारपुर मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुये।

Advertisements

इस सैमीनार में अलग-अलग नशों के बारे में जानकारी सांझी की गई, नशा करने के कारण तथा इसके चिन्हों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर सेहत तथा परिवार कल्याण विभाग पंजाब की ओर से इसके मुफ्त ईलाज सम्बन्धी भी जानकारी दी गई। इस सैमीनार में गांव की औरतों तथा नौजवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर आम जनता को ओ.ओ.ए.टी क्लीनिकों में चल रहे ईलाज के बारे में भी जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here