
गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा व पंजाब मंडी बोर्ड के डायरैक्टर व आल इंडिया जाट महासभा चंडीगढ़ के प्रधान राजिंदर सिंह बडहेड़ी व पंजाव के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय ने प्रैस विज्ञप्ति में किसानों को सुचेत रहने की अपील है, क्योंकि कि कथित खेती सुधार आर्डीनैंस केंद्र सरकार की तरफ से किसानों साथ ठगी मारने और पर कतरने की तरफ कदम एक कोशिश है।

बडहेड़ी ने कहा कि मोदी सरकार व्यापारिक कंपनियां और व्यापारिक घरानों को वित्तीय सहयोग पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। बडहेड़ी ने कहा कि अपने आप बना आर्डीनैंस किसानों के अधिकार सीमित करन की तरफ एक कदम है जिस के साथ किसानों का बहुत नुक्सान होगा यह किसानों के हितों के विरुद्ध होगा। बडहेड़ी ने कहा कि केंद्र किसानों की राय लेने से वगैर यह नादरशाही फरमान लागू करने की जल्दी में है जो बहुत ही निंदनीय है।किसान नेताओं को इकठ्ठा हो कर इस किसान विरोधी आर्डीनैंस का विरोध करना चाहिए जिससे किसानों के हकों और पडऩे वाले केंद्र सरकार के डाके को रोका जा सगे और किसानों के हितों की चौकीदारी की जा सके।












