Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान कुलवंत सिंह का हृदय...

सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान कुलवंत सिंह का हृदय गति रुकने से निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल अस्पताल होशियारपुर में ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड जवान कुलवंत सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी बीनेवाल, गढ़शंकर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। कोरोना महामारी के चलते पिछले तीन माह से उनकी ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा हेतु लगाई गई थी। जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह के साथी कर्मचारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह थाना गढ़शंकर में तैनात था और 1 जून से अस्पताल में ड्यूटी पर था।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सुबह सवेरे 3 बजे कुलवंत सिंह ने कहा कि वह 1 घंटा रैस्ट करना चाहता है तथा यह कहकर वो इमरजैंसी में बनी सैल्फ पर लेट गया। जब कुछ समय बाद उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने उसकी जांच की व बताया कि हृदय गति रुकने से कुलवंत सिंह की मौत हुई है। इसका पता चलते ही पुलिस एवं होमगार्ड विभाग से अधिकारियों ने पहुंचकर इस संबंधी कार्यवाही शुरु कर दी थी और कुलवंत सिंह के पारिवारिक सदस्यों को सूचना दी थी। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए धारा 174 के तहत कार्यवाही करके शव परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here