कांग्रेसी नेताओं के बयानों में झलकता है शहीदों के प्रति विरोधाभास: सांपला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एक ओर पूरा देश गलवान घाटी में चीन के दवारा किए गए क्रूरतापूर्ण कार्य के खिलाफ देश की सेना का मनोबल बढ़ा रहा है, वही दूसरी ओर कांग्रेस के नेता उल्टे सीधे टवीट एवं बयान दे कर चीन की विश्व स्तर तक मदद कर रहे हैं। अब यह बात समझ से परे है कि अपने आप को आजादी की लड़ाई की सब से बड़ी भागीदार कहने वाली कांग्रेस पार्टी पड़ोसी देशों के गुणगान क्यों कर रही है? उपरोक्त शब्द पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने आज अपने निवास स्थान पर भाजपा नेताओंं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे। सांपला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बचकानी हरकतों के कारण तो मशहूर ही थे, पर अब उन की चाईना भक्ति ने हमारे बीस जवानों की शहादत पर प्रश्र लगा दिए हैं।

Advertisements

सांपला ने कहा कि देश के हरेक सैनिक को सर्वप्रिय सम्मान के साथ देखा जाता है और उन सैनिकों की बदौलत ही हम पाकिस्तान जैसे पड़ोसी के होते हुए भी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं और अब जब सैनिकों के परिवारों को सांत्वना देने की जरूरत थी, उस समय कांग्रेसी नेताओं के व्यवहार ने उन्हे झिंझोड़ कर रख दिया है। उन्होने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यों को लोगों के घर घर तक पहुंचाने के साथ साथ कांग्रेस की पड़ोसी देशों के साथ सांठ गांठ की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय अग्रवाल, राजेश नकड़ा, गोपी चन्द कपूर, उमेश जैन, आनंद अग्रवाल भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here