दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर गहरा घाव था आपात काल: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया आघात, ताउम्र कांग्रेस के गिरेबान पर काले धब्बे के समान रहेगा। उपरोक्त शब्द पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने आज आपात काल दिवस को काले दिवस के तौर पर मनाने के अवसर पर कहे। सांपला ने कहा कि उस समय की प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपनी महत्तवाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का कत्ल कर दिया था। उन्होने कहा कि आज भी इसी परंपरा का निर्वाह कांग्रेस दवारा किया जा रहा है। सांपला ने कहा कि पहले सत्ता में होने के कारण कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर भारतीय परंपराओं का गला घोंटा और अब सत्ता की लालसा के कारण देश को बाहरी सीमाओं व आंतरिक तौर पर कमजोर करने में लगी है।

Advertisements

25 जून को मनाया काला दिवस

सांपला ने कहा कि हमारी आने वाली पीढिय़ां लोकतंत्र की परिभाषा एवं उस की मर्यादा को बचा सकें, इस के लिए उन्हे कांग्रेस दवारा रची जा रही देश विरोधी साजिशों की जानकारी होना बहुत जरूरी है और यह काम भारत गौरव संस्था बाखूबी करेगी।

इस अवसर पर ज्ञान बंसल, यूथ डवेलपमैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ,कमलजीत सेतिया, दिलबाग सिंह बागी, मनोज शर्मा, ऐडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, अश्विनी ओहरी, डा़ पंकज, भारत भूषण वर्मा, रोहित सूद हनी, दीना नाथ भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here