Sunday, October 11, 2026
Home Jammu & Kashmir घुसपैठ करता आतंकी ढेर, मुठभेड़ में 2 जवान शहीद व एक नागरिक...

घुसपैठ करता आतंकी ढेर, मुठभेड़ में 2 जवान शहीद व एक नागरिक की मौत, मासूम को जवानों ने संभाला

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह जिला राजौरी के अंतर्गत केरी सेक्टर में घुसपैठ करता हुआ एक आतंकवादी को सेना ने ढेर कर उसके कब्जे से एक एके 47 व दो मैगजीन बरामद की किए हैं। सूत्रों के मुताबिक घुसपैठ में ढेर किया गया आतंकी नियंत्रण रेखा से करीब 400 मीटर अंदर आकर ढेर हुआ है। वहीं त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है और तीन आतंकवादी घेरे में हैं।

Advertisements

वहीं, कश्मीर के सोपोर में गश्ती टीम पर आतंकी हमले में रिबेन बाजार इलाके में हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद, आतंकी हमले में एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हुई है जोकि अपने पोत्र के साथ कहीं जा रहा था कि मुठभेड़ दौरान गोलाबारी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। नाना की मृत्यू के बाद उनका पौत्र अपने नाना की छाती पर बैठ गया जिसे सुरक्षा सेना ने अपने पास बुलाया और अपनी गोद में उठाकर सीने से लगा लिया और उसे सुरक्षित किया। जम्मू कश्मीर में केरी में सर्च ऑपरेशन, सोपोर व त्राल में मुठभेड़ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here