योग साधन आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाया गुरूपूजन महोत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम मॉडल टाउन मे चल रहा 4 दिवसीय गुरु पूजा महोत्सव आज श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। आज प्रात: हवन यज्ञ के उपरांत श्रीयोग महा दिव्य रामायण जी के अखंड पाठ का भोग डाला गया। इस उपरांत सोशल मीडिया के साथ आश्रम से जुड़े भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए योगाचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा ने कहा कि आज हम अपने सदगुरुदेव योगाचार्य सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का प्रण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि साधारण गुरु व सदगुरुदेव में अंतर होता है। सद्गुरु ईश्वर से युक्त होते हैं। वह हमें आत्मा का ज्ञान देकर हमें संसार के दलदल से पार करवा देते हैं। वे हमें काम क्रोध मोह लोभ अहंकार आदि पांच शत्रुओं से बचने का मार्ग बताते हैं और हर समय शिष्य का मार्गदर्शन करते रहते हैं।

Advertisements

अगर शिष्य पूरी दृढ़ता के साथ उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को आगे बढ़ाता है तो निश्चित रूप से ही वह भवसागर पार करने में सक्षम हो जाता है। गुरु से युक्त शिष्य लाभ हानि, मान अपमान आदि प्रत्येक स्थिति में स्थिर रहता है। उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज ने अनेकों लोगों को योग के द्वारा निरोगी बनाया। उन्होंने असंभव सी दिखाई देने वाली बीमारियों का इलाज भी योग से करके यह बताया कि योग करने वाला कभी भी रोगी नहीं हो सकता। आज गुरु पूजा के अवसर पर कोरोना वायरस के चलते सोशल मीडिया पर ऑनलाइन भक्तों का मार्गदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में भगत अलग-अलग माध्यमों से आश्रम के साथ जुड़े, बाद में आरती करके आश्रम में स्थाई रूप से रह रहे भक्तों को प्रसाद आदि भी वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here