वृद्धाश्रम में बुजरुगों के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाते विजय सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हमें अपना जन्मदिन, वर्षगांठ व अन्य खुशी के मौके वृद्धाश्रम , गौशाला व कुष्ठ आश्रम में जाकर मनाने चाहिए क्योंकि बुजरुगों व जरूरतमंदो के साथ जन्मदिन मनाने से उनका आर्शीवाद तो मिलता ही है इसके साथ साथ भगवान भी खुश होते है। उक्त बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पंजाब प्रधान विजय सांपला ने अपना 60वां जन्मदिन पर अपनी धर्मपत्नी सुदेश सांपला के साथ वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से आर्शीवाद लेते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बुजरुगों से आर्शीवाद लेकर उनके मन को शांति मिलती है तथा सच्चे आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है और इन स्थानों पर अपनी खुशी बांटने से उनकी खुशी और बढ़ जाती है । उल्लेखनीय है कि हर वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पंजाब प्रधान विजय सांपला अपना जन्मदिन के मौके पर वृद्धाश्रम , गौशाला व कुष्ठ आश्रम में जाकर जन्मदिन मनाते है और दूसरों को भी इसी तरह जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here