खुशखबरी: देवेन्द्र चंदेल हुए पदोन्नत, बने शिक्षा बोर्ड में अतिरिक्त सचिव

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए पदोन्निती आदेश के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल जिला ऊना के प्रधानाचार्य देवेन्द्र चंदेल को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्निती दी गई है। चंदेल के अतिरिक्त सचिव बनने पर स्कूल के स्टाफ विद्यार्थियों और ग्राम पंचायत प्रधान रमना देवी, पूर्व प्रधान कमल और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने पदोन्नत होने पर उन्हें बधाई दी। देवेन्द्र चंदेल ने अतिरिक्त सचिव बनने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का धन्यवाद किया।

Advertisements

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पवन कुमार ने देवेन्द्र चंदेल को बधाई देते हुए कहा कि बसाल स्कूल में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है तथा वह हमेशा विद्यार्थियों की समस्याओं को सुलझाने में आगे रहते थे। इस अवसर पर प्रवक्ता (गणित) रेखा संदीप, शशि मनकोटिया, सुनीता सैणी कार्यालय अधीक्षक, शशि पठानिया, राम स्वरूप, कल्पना यादव, खुशाल चंद, संजीव कुमार, सतविंदर कौर, शीला कुमारी, सुषमा देवी, चमन लाल, शिव कुमार, चंपा देवी, ऋतू सैणी, किरण राणा, राम देई, अलका देवी, मुकेश धीमान, यशपाल रायजादा, कांता देवी, अंबिका, अनिल डीपीई, राकेश, अनीता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here