
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने कई मकानों को खतरा पैदा कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार पुत्र दिले राम गांव पन्याला तहसील हमीरपुर के तीन मंजिला मकान का पक्का डंगा ढह गया। डंगा गिरने से मकान को खतरा हो गया है। नुकसान की सूचना राजस्व विभाग व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में प्रवीण कुमार के परिवार को इसके भाइयों के घर शिफ्ट किया गया।

वहीं खरनाक बन चुके इस मकान में एन आई टी के 4 पास आउट विद्यार्थी किरायेदार के रूप में रह रहे थे जिन्हें सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं प्रशासन ने बरसात में एहतियात बरतने तथा नदी नालों के पास न जाने की हिदादयत जारी की है।












