
तेलंगाना (द स्टैलर न्यूज़)। तेलंगाना के संगारेड्डी में स्थित सीगाची केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 10 की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताय जा रहा है कि तेलंगाना के संगारेड्डी में स्थित सीगाची केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जानकारी मुताबिक यहां पर दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला पाउडर तैयार किया जाता है। यहां पर 100 से अधिक मजदूर काम करते हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटों ने फैक्ट्री को घेर लिया।

इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद 10 लोगों की मौत हो गई और 20 लगो गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घायलों को ईलाज़ के लिए भेज दिया है। अभी तक कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।











