
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिनकर कपिला की तरफ से अपने पिता स्व. प्रेमपाल शर्मा की याद में सिविल अस्पताल होशियारपुर में व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस मौके पर दिनकर कपिला ने कहा कि दिव्यांग लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है तथा जरुरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा उन्हें अपने माता-पिता तथा अपने बुजुर्गों से मिली है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की तरफ से सरकारी अस्पतालों में पूर्ण तौर पर सुविधा दी जाए तो लोगों को प्राईवेट अस्पतालों में धक्के न खाने पड़े।

इस मौके पर एसएमओ डा. शिवाती शर्मा ने दिनकर कपिला द्वारा अस्पताल को व्हीलचेयर देने पर धन्यवाद करते हुए इस कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर एसएमओ डा. शिवाती शर्मा, अशिवनी छोटा, पवन शर्मा, कृष्ण गोपाल आनंद, दीपक शर्मा, चीफ वार्डन सिविल डिफ्रैंस प्रमोद शर्मा, विकास शर्मा, अमित गुप्ता, विकास सैनी, हनी शर्मा, राजीव महाजन तथा सिविल अस्पताल स्टाफ से अजय शर्मा व अन्य मौजूद थे।












