जिलाधीश ने पूर्व ओलंपियन एवं पद्मश्री चरणजीत सिंह से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व ओलंपियन तथा पद्मश्री चरणजीत सिंह से मिलने के लिए आज उपायुक्त ऊना संदीप कुमार उनके निवास पर पहुंचे तथा उनका कुशलक्षेम जाना। उपायुक्त ने चरणजीत सिंह की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Advertisements

इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा भी उनके साथ रहे। पूर्व हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह ने डीसी को बताया कि उन्हें पुरुष केयर टेकर की आवश्यकता है, जिस पर संदीप कुमार ने जिला कल्याण अधिकारी को सहायता करने के निर्देश दिए। जिला दंडाधिकारी ने कहा कि कोई भी समस्या हो तो वह उन्हें संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here