महिला को दहेज हेतु तंग परेशान करने पर ससुराल पक्ष के 4 नामजद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना माडल टाऊन पुलिस ने दहेज की खातिर तंग परेशान करने पर एक महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में रछपाल कौर (35) पत्नी मनजीत सिंह पुत्री दविंदर सिंह निवासी गांव दोलोवाल जिला होशियारपुर हाल निवासी मकान नं 488 गली नं 3 साहिबजादा अजीत सिंह नगर थाना माडल टाऊन होशियारपुर, सतनाम सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव दोलोवाल होशियारपुर हाल निवासी विदेश बहरीन, राजविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी दोलोवाल थाना बुल्लोवाल होशियारपुर तथा हरमेश कुमार निवासी फगवाड़ा कपूरथला उसको और दहेज लाने के लिए तंग परेशान करते थे।

Advertisements

जिस पर थाना माडल टाऊन पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here