Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur 67वीं पंजाब राज अंतर जिला स्कूल खेड़ा में चौधरी बलबीर स्कूल का...

67वीं पंजाब राज अंतर जिला स्कूल खेड़ा में चौधरी बलबीर स्कूल का रहा प्रदर्शन शानदार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 67वीं पंजाब राज अंतर जिला स्कूल खेड़ा 2023-24 में चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कूल के प्रिं. आसापुर सिंह बेदी ने बताया कि इसके अन्तगर्त करवाई गई जूडो प्रतियोगिता में नौवी कक्षा के छात्र कश्व डब ने स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन  किया।

Advertisements

इसी के अन्तगर्त करवाई गई बाक्सिंग प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा के जय कपूर तथा दसवीं कक्षा के छात्र हार्दिक बाली ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर डी.ए.वी.कॉलेज मैनजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार, चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल के मैनेजर डॉ. अरविंद कुमार तथा रिटायर्ड प्रिं.डी.एल.आनंद ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएँ भेजी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here