
होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। लाक डाऊन के दौरान लोगों को राहत देने की बजाय जरूरतमंद लोगों के नीले कार्ड काट कर पंजाब सरकार ने अपना दोहरा चेहरा दिखाया है। कांग्रेसी नुमांईदे मजबूर व लाचार लोगों के मुंह से निवाला छीन कर वोट की राजनीति करने में मस्त हैं। उपरोक्त शब्द भाजपा नेता ज्ञान बंसल ने आज गाँव थथलां में जरूरतमंद परिवारों के लिए नौजवान सभा को राशन भेंट करने के अवसर पर कहे। ज्ञान बंसल ने कहा कि जब से कोरोना के चलते आर्थिक मजबूरियां उत्पन्न हुई हैं, तभी से सभी समाज सेवी संस्थाएं इंसानियत का धर्म निभा रही हैं। पर पंजाब में सत्ताधारी सरकार अपनी मूल प्रवृति गरीबी नहीं, गरीब हटाओ पर चलते हुए जरूरतमंद लोगों के नीले कार्ड काटने में व्यस्त हैं।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि लाकडाऊन के पहले दिन से ही तलवाड़ दम्पत्ति दवारा अपने सहयोगियों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है और अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिन लोगों के नीले कार्ड काट दिए गए हैं, उन लोगों की कानूनी लड़ाई लडऩे के साथ साथ उन्हे फौरी तौर पर राहत देते हुए उन के घर में राशन पहुंचाया जा रहा है। इसी श्रृंखला के तहत आज गांव थथलां में 50 परिवारों को राशन ज्ञान बंसल जी दवारा दिया जा रहा है। इस मौके पर यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने कहा कि आज तक अलग अलग गांवों से काटे गए नीले कार्ड धारक 813 परिवारों को राशन दिया गया है। उन्होने कहा कि जब तक इन लोगों को इंसाफ नहीं मिल जाता, वो तब तक इन की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस मौके पर रवि कुमार, सोनू, अभि बंसल, रोहित सूद हनी, ऐडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, भजन सिंह मट्टी व नौजवान सभा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।











