Thursday, October 8, 2026
Home Education शिक्षा अधिकारियों ने जिला टॉपर परवीन कौर को किया सम्मानित

शिक्षा अधिकारियों ने जिला टॉपर परवीन कौर को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी बलदेव राज ने उपजिला शिक्षा अधिकारी सुखविंदर सिंह के साथ 12वीं की परीक्षा में 450 में से 448 अंक लेने वाली रेलवे मंडी स्कूल की छात्रा परवीन के घर गांव मेहमोबाल जाकर उसे सम्मानित किया।

Advertisements

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रवीण ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रवीण की यह सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। उन्होंने स्कूल के मेहनती स्टाफ तथा छात्रा के अभिभावकों की सराहना करते हुए प्रवीण के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर सरपंच बलजिंदर कौर, नरेंद्र सिंह, प्रवीण, प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा, प्रिंसिपल तेजेंद्र अरोड़ा ,अपराजिता कपूर तथा सरोज कुमारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here