Sunday, October 4, 2026
Home Education राणा के.पी ने रेलवे मंडी स्कूल की छात्राओं को किया सम्मानित

राणा के.पी ने रेलवे मंडी स्कूल की छात्राओं को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर की छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन ग्राऊंड में आयोजित हुए जिला स्तरीय समागम में कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Advertisements

इस मौके पर स्पीकर, पंजाब विधानसभा राणा के.पी सिंह ने विशेष तौर से समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण किया, इस मौके पर उनके साथ जिलाधीश ईशा कालिया भी मौजूद थी।

इस दौरान रेलवे मंडी स्कूल की प्रिंसिपल ललिता रानी की अगुवाई में छात्राओं ने इस समागम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य मेहमान राणा के.पी. सिंह ने गिद्दा पेश करने वाली रेलवे मंडी की टीम को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here