
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सीनियर पुलिस कप्तान संदीप मलिक के दिशानिर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ए एस आई तेजिंदर कौर और ए एस आई मनोहर चंद ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन में विद्यार्थीयों को ट्रैफिक नियमों के बारे जागरूक दिया। प्रिंसिपल मलकीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार का आयोजन स्कूल गाइडेंस काउंसलर लेक्चरर गुरप्रीत कौर और लेक्चरर मुनीश मौदगिल ने किया। लेक्चर में ऑफिसर्स ने स्टूडेंट्स को बताया कि उन्हें सड़क पर चलते समय हमेशा दाईं तरफ चलना चाहिए और गाड़ियों से दूर रहना चाहिए। जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करें, लाइट सिग्नल को फॉलो करना जरूरी है। टू-व्हीलर पर हेलमेट पहनें और फोर-व्हीलर पर सीट बेल्ट बांधें। उन्होंने कहा कि फोन पर बात करते या खेलते समय सड़क पर न चलें।

बच्चों को बिना जरूरी लाइसेंस और अकेले गाड़ी न चलाने दें। तेज रफ्तार गाड़ियों से सावधान रहें और रात में रिफ्लेक्टिव कपड़े पहनें। उन्होंने स्टूडेंट्स को ड्रग्स से दूर रहने, चाइना डोर का इस्तेमाल न करने और सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर वे हेल्पलाइन नंबर 112, 181 और 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर मैथ मास्टर बलबीर सिंह, अमनरूप कौर, मुकेश कुमार और अरविंदर कौर के साथ दूसरे टीचर भी मौजूद थे। स्टूडेंट्स को यह लेक्चर बहुत उपयोगी लगा और उन्होंने नियम अपनाने का वादा किया।












