रक्षा बंधन पर बहनें करेंगी सेना के जवानों की लम्बी उम्र की दुआ: नीति तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रक्षा बंधन का पवित्र पर्व बहन भाई के प्यार का प्रतीक है और इस दिन बहनें अपने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। पिछले 11 सालों से इस त्यौहार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कलाईयों पर राखी बांध कर बहनें उन के सफल जीवन की कामना करती आ रही हैं। पर इस वर्ष कोविड-19 के चलते सभी बहनें अपने घर से उन भाईयों की र्दीघायु व सवस्थ जीवन की कामना करेंगी।

Advertisements

उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ ने आज अपने कार्यालय में रक्षा बंधन के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि पिछले 11 सालों से सीमा सुरक्षा बल के जवान और बहनें इस दिवस का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जिस हर्षोल्लास से अपनी बहनों का स्वागत सीमा सुरक्षा बल के जवानों दवारा किया जाता है, उस से भाई बहन का यह पवित्र रिश्ता यादगार बन जाता है। नीति तलवाड़ ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र, खडक़ां कलां जिसे कंटेनमैंट जोन घोषित किया गया है, के आई.जी. संजीव भनोट के सहयोग से वंहां पर हालात ठीक होने के उपरांत बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here