Tuesday, October 27, 2026
Home Latest दियारा वासियों के बीच दस नावों का हुआ वितरण

दियारा वासियों के बीच दस नावों का हुआ वितरण

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: राकेश कुमार। गुरुवार को बछवाड़ा प्रखंड में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से कुल दस नावों दिया गया है। बताते चलें कि स्थानीय विधायक रामदेव राय के द्वारा बाढ की आशंका को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंड क्रमश: मंनसुरचक, भगवानपुर व बछवाड़ा के लिए पचास नावों की मांग की गई थी।

Advertisements

जिसमें दियारावासी के लिए कुल दस नाव का वितरण किया गया। नाव वितरण होते देख दियारावासी में खुशी देखी गई तथा लोगों ने कहा कि हमलोगो को बाढ आ जाने पर नाव के आभाव में बहुत परेशानी होती थी। लेकिन अब नाव की व्यवस्था से हम लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर तेघड़ा एसडीओ डा. निशांत, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरीबदास, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय चौधरी, कांग्रेस नेता रामकुमार चौधरी, रंधीर यादव उर्फ नंगरा, चंदन कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here