Thursday, October 29, 2026
Home Politics केवल 12वीं के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन देने से आपका वायदा पूरा नहीं...

केवल 12वीं के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन देने से आपका वायदा पूरा नहीं होगा कैप्टन साहब: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद तथा भाजपा नेताओं जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, महामंत्री विनोद परमार, पूर्व मेयर शिव सूद, बिट्टू भाटिया,विपन वालिया, अनिल हंस ने प्रेस को जारी किए गए ब्यान में कहा है कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में पंजाब में डिजिटल टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने क लिए बतौर प्रोत्साहन कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी नौजवानों को मुफ्त स्मार्ट मोबाइल फोन देने का वादा किया था,ताकि पंजाब के नौजवान अन्य सुविधाओं के अतिरिक्त पंजाब के ऑनलाइन प्रोजेक्ट में भागीदारी डाल सकें।

Advertisements

पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने को साडे 3 साल से ऊपर हो गए हैं तथा युवा अपने स्मार्टफोन के इंतजार करते करते थक चुके हैं। अब जब कैप्टन सरकार जहरीली शराब तथा अन्य कई घोटालों में गिर चुकी है तो लोगों का ध्यान दूसरी तरफ बटाने के लिए केवल 12वीं कक्षा के छात्रों को स्मार्ट मोबाइल फोन देने की घोषणा की गई है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि कैप्टन का वादा केवल 12वीं के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन देने का नहीं बल्कि पंजाब के समूचे युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने का था। कांग्रेस ने इस झूठे वादे से युवा पीढ़ी के वोट बटोर कर सरकार बना ली। अब यह युवा अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कैप्टन साहब वादा पूरा करना है तो सारा पूरा करो लीपापोती से काम नहीं चलेगा। पंजाब का युवा वर्ग आपकी सरकार की असलियत जान चुका है और अब आपके झांसे में नहीं आने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here