मजबूत भाजपा ही देगी पंजाब को तरक्की की राह: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब इस समय घोर वित्तीय संकट के साथ साथ अस्त-व्यस्त कानून एवं व्यवस्था की मार झेलरहा है। पंजाब के लोगों ने जिस विश्वास के साथ साथ कांग्रेस को वोट दी थी, आज वो लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पंजाब को इस हालात से बाहर निकालने के लिए भाजपा का मजबूत होना अति आवश्यक है और यह कार्य नव नियुक्त पदाधिकारियों को ईमानदारी से करना होगा। उपरोक्त शब्द पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने आज अपने निवास स्थान पर भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहे।

Advertisements

श्री सांपला ने कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व जगत प्रकाश नड्डा जी की सोच पर चलते हुए पंजाब के आने वाले भविष्य का रास्ता तय करने में सक्षम है। उन्होने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हए कहा कि जो दायित्व उन्हे मिले हैं, उन की पूर्ति के लिए आज से ही जी जान से जुट जाएं। सांपला ने आने वाले चुनावों को अपना लक्ष्य बताते हुए पदाधिकारियों को आज से ही अपने काम में जुट जाने का आवाहन करते हुए कहा कि वो अपना एक एक दिन पंजाब की सरकामीं को कांग्रेस मुक्त करने के लिए लगाएं और पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उस विश्वास पर ईमानदारी से खरे उतरें। इस अवसर पर नीति तलवाड़ प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पंजाब, सुरिंदर कौर सैनी उपाध्यक्ष ओ.बी.सी. विंग पंजाब, सुषमा सेतिया कार्यकारिणी सदस्य पंजाब महिला मोर्चा, ऐडवोकेट डी.एस. बागी जिला उपाध्यक्ष, रोहित सूद हनी को-कन्वीनर पंजाब युवा मोर्चा कल्चरल सैल व मनोज शर्मा जिला सचिव होशियारपुर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुदेश सांपला, साहिल सांपला, ज्ञान बंसल, ऐडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, गौरव वालिया, डा़ पंकज शर्मा, विवेक सैनी गोल्डी, कमलजीत सेतिया, कमलजीत कौर, सरबजीत कौर, गुरविंदर कौर लाडी, सुमित ओहरी, निर्मल सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here