Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur गांधी ग्रूप स्टूडेंट यूनियन ने जरुरतमंद छात्रा की एडमिशन फीस देकर की...

गांधी ग्रूप स्टूडेंट यूनियन ने जरुरतमंद छात्रा की एडमिशन फीस देकर की आर्थिक सहायता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन होशियारपुर की तरफ से जरुरतमंद छात्रा को एडमिशन फीस देकर उसकी आर्थिक सहायता की गई। इस मौके पर प्रधान उमेश दमन ने बताया कि जरुरतमंद लडक़ी तीन भाई बहन है उसका एक भाई जोकि पार्ट टाइम काम करके अपनी पढ़ाई का खर्च उठाता है। लडक़ी की मां जोकि इंडोर स्टेडियम के बाहर चाय का स्टॉल लगाती है तथा पिता जोकि हार्ट का बीमार होने की वजह से ऑपरेशन के बाद घर पर ही आराम करते हैं।

Advertisements

लडक़ी जोकि पढ़ाई में काफी अच्छी है तथा उसे आगे भी पढ़ाई के दौरान कोई भी सहायता की जरुरत पड़ती है तो उनके ग्रुप की तरफ से उसका पूरा सहयोग किया जाएगा। इस मौके उमेश दमन ने कहा कि अगर पढ़ाई के दौरान किसी भी विद्यार्थी को कोई परेशानी आती है या सहायता की जरुरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर जसवीर सिंह घुल्ली समाज सेवक, अभी शर्मा सीनियर मैंबर जीजीएसयू, हंसराज कलेर, हिमांशु मुरगई, शिवम कोहली, हर्ष हरियाना आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here