पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना कांग्रेस का आंतरिक मामला: प्रेम कौशल

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी की चिंता करना छोड़ दे। कांग्रेस पार्टी ने क्या करना है, किस दिशा में जाना है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा, यह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तय करेंगे। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कौशल ने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं।

Advertisements

गांधी परिवार का इतिहास कुर्बानियों व शहादत का रहा है। जहां तक परिवारवाद की बात है तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का वह व्यान जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवताओं का भगवान कहा है। चापलूसी की प्रकाष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी भाजपा मोदी परिक्रमा में लगी हुई है तो क्या यह व्यक्तिवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के व्यान की पार्टी निंदा करती है और कांग्रेस पार्टी का अपना संविधान है।

किसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना है यह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा जब अध्यक्ष चुने गए तब भाजपा ने कौन सा चुनाव करवाया था। प्रेम कौशल ने कहा कि राहुल गांधी कांगे्रस के सर्वमान्य नेता हैं और रहेंगे क्योंकि गांधी परिवार ने पार्टी को अपने लहु से सींचा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉकडॉउन के फैसले बिना सोचे समझे लिए। आज 30 लाख से ऊपर कोविड के मामले पहुंच चुके हैं और 50 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। गलत फैंसलों से करोड़ों मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं।

अगर सही फैसले लिए होते तो देश व प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां नहीं बनतीं। कहा कि आज अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो चुकी है। पंचायतों के गठन में भाजपा सरकार राजनीतिक आधार पर भेदभाव कर रही है, इससे उनका राजनैतिक एंजेंडा ही सामने आ रहा है। कौशल ने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार वर्चुअल रैलियों के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही है जोकि सरकारी मशीनरी का सरासर दुरूपयोग है। अगर मुख्यमंत्री और मंत्री ऐसी गतिविधियों से बाज नहीं आए तो कांग्रेस सडक़ों पर उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here